फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्रा को लेकर गुरुजी हुए फरार

Tue, 13 Feb 2024 04:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक अपने ही स्कूल के कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा को भगा ले गया। छात्रा के पिता ने शिक्षक व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में छात्रा के पिता ने बताया कि मेरी नाबालिक पुत्री क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। आठ फरवरी को विद्यालय का एक शिक्षक पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसे भगाने में विद्यालय के प्रबंधक का भी हाथ है। कई बार प्रबंधक से शिक्षक को बुलाने के लिए निवेदन किया गया है, लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। नौतनवा क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शिक्षक व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें