फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आचार संहिता का पालन करें प्रत्याशी

Mon, 18 Mar 2024 09:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संदर्भ में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलक्ट्रेट सभागार हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि चुनाव शांतिपूर्ण हों। इसलिए चुनाव की शुचिता को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा शून्य सहिष्णुता की नीति अख्तियार की जाएगी। इसलिए सभी राजनीतिक दल और प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का पालन करें। अगर किसी जगह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की तुरंत जानकारी दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम के परिवहन के विषय में आश्वस्त करते हुए कहा कि ईवीएम के रैन्डमाइजेशन से लेकर परिवहन तक सभी गतिविधियों को राजनीतिक दलों को विश्वास में लेकर किया जाएगा। इसलिए राजनीतिक दल ईवीएम के संदर्भ में अपुष्ट और भ्रामक खबरों के प्रभाव में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, सीओ सदर आभा सिंह, अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें