फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 12460 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी डायट में तलब किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में दायर वाद से संदर्भित प्रकरण के दिखाने होंगे प्रपत्र
विज्ञापन

बीएसए का आदेश, 17 व 18 जून को सभी दस्तावेजों की दो प्रति लाने के निर्देश
महराजगंज। 12460 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को 17 व 18 जून को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में अपने मूल प्रपत्र व प्रशिक्षण पत्र के साथ उपस्थित होने का आदेश शुक्रवार देर शाम बीएसए सुरजीत सिंह की तरफ से जारी किया गया। उक्त भर्ती के शिक्षकों से सभी दस्तावेज दो प्रति में लेकर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
12460 सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया बेसिक में 2016-18 में शुरू हुई। इसमें महराजगंज जनपद के 360, कुशीनगर के 104, देवरिया के 326 व मंडल मुख्यालय से कोई शिक्षक नहीं चयनित थे। भर्ती प्रक्रिया में शून्य पद वाले जिलों का विवाद होने के कारण यह भर्ती लंबी न्यायिक प्रक्रिया में उलझ गई। हाइकोर्ट में उमेश चंद्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य योजित की गई।
विज्ञापन

उक्त प्रकरण में जनवरी 2026 से पिछले दिनों तक कुल तीन सुनवाई हो चुकी है। अब इस प्रकरण में विभाग से अभिलेख उपलब्ध कराने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं। इसी संदर्भ में बेसिक शिक्षा सचिव ने समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारी व डायट प्राचार्य से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसी प्रकरण में मूल व प्रशिक्षण दस्तावेज के साथ अभ्यर्थियों को 17 व 18 जून को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
न्यायालय से मिले निर्देश के क्रम में 12460 शिक्षक भर्ती के याचियों को संपूर्ण प्रपत्र के साथ 17 व 18 जून को सुबह 11 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। सुरजीत सिंह, बीएसए, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें