महराजगंज। 278 माध्यमिक स्कूल के 1.17 लाख विद्यार्थियों को राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन 15 से 18 जून तक होगा। सहभागिता करने वाले को राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद की तरफ से ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा। राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीआईओएस की तरफ से सभी स्कूल प्रधानाचार्याें को विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश हैं। राजकीय सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद की ओर से राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 15 से 18 जून की तिथि निर्धारित है।