फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के लिए शिविर आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व एलिम्को के संयुक्त प्रयास से बड़ी संख्या में दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने की तैयारी है। विभाग की ओर से शुक्रवार से लेकर आठ दिसंबर के बीच अलग-अलग तिथियों में सात ब्लॉकों में शिविर लगवाते हुए दिव्यांगों का परीक्षण कराया जाएगा। आवश्यकतानुसार उन्हें कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में दिव्यांग हैं। इनमें से जहां कुछ को विभागीय लाभ प्राप्त हो रहा है, वहीं कुछ को इसका लाभ अब तक नहीं मिला है। इसे देखते हुए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने एक दिसंबर को पनियरा ब्लॉक, दो को फरेंदा ब्लॉक, चार को नौतनवां ब्लॉक, पांच को मिठौरा ब्लॉक, छह को निचलौल ब्लाॅक, सात को घुघली ब्लॉक व आठ को सदर ब्लॉक परिसर में शिविर लगाकर दिव्यांगों का परीक्षण किया जाएगा। शिविर में हिस्सा लेने वाले व लाभ प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगों को आधार कार्ड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी बहुउद्देशीय पहचान पत्र व आय प्रमाण पत्र (22500 रुपये प्रतिमाह से कम) साथ में लाना होगा। बीते तीन वर्षों से उपकरण का लाभ प्राप्त करने वालों को योजना के तहत लाभान्वित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें