फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेदांता गुड़गांव से अनुबंध खत्म, रेल कर्मियों को इलाज में हो रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री ने वरिष्ठ रेल अफसरों को पत्र भेज कर अनुबंध करने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल के पैनल से मेदांता अस्पताल गुड़गांव का अनुबंध खत्म होने के चलते रेल कर्मियों को इलाज कराने में दिक्कत हो रही है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री केएल गुप्ता ने प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक समेत अन्य अफसरों को पत्र भेजकर कर्मचारियों की समस्या के समाधान की मांग की है। साथ ही समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
महामंत्री केएल गुप्ता ने बताया कि एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय कार्यालय में कई बीमार रेलकर्मियों ने उनसे मिलकर बताया कि ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय के पैनल हॉस्पिटल मेदांता गुड़गांव में उनका इलाज चल रहा है। बीते 30 सितंबर को रेलवे चिकित्सालय से अनुबंध खत्म होने के चलते कर्मचारियों को इलाज कराने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

कर्मचारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अनुबंध खत्म हो जाने के कारण अब गोरखपुर से रेफर मरीजों को सेंट्रल हॉस्पिटल दिल्ली रेफर किया जाता है। वहां से मेदांता हॉस्पिटल रेफर किया जाता है। जबकि, पहले गोरखपुर से मरीज सीधे मेदांता रेफर कर दिया जाता था। भुवनेश शुक्ला ने बताया कि आठ दिसंबर को मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव में अपॉइंटमेंट है, लेकिन अनुबंध खत्म होने के नाते इलाज कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन

00
लेखा विभाग की आपत्ति की वजह से रुका है अनुबंधमहामंत्री ने कहा कि अनुबंध अवधि समाप्ति के तीन महीने पहले ही प्रक्रिया पूरी कराने का नियम है, लेकिन लेखा विभाग की तरफ से बार-बार आपत्ति लगाकर फाइल वापस कर दी जा रही है। रेलवे चिकित्सालय के कई वार्डों में मरीज के परिजनों को बैठने तक की सुविधा नहीं है। स्टाफ नर्स व कर्मचारियों के बैठने की कुर्सियां टूटी हैं। मरीजों को समय से दवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
रेलवे चिकित्सालय में 22 स्टाफ नर्स की जगह खाली है। महामंत्री ने कहा है कि अगर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो एनई रेलवे मजदूर यूनियन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें