महराजगंज। शुक्रवार को इलाहाबाद से आई कैग की टीम ने मनरेगा कार्यों की जांच की। टीम ने ग्राम पंचायत बड़हरा बरईपार, कुसुम्हा, धरमपुर, बुधिरामपुर में वर्ष 2019 से लेकर अब तक हुए मनरेगा कार्यों की पत्रावली एवं स्थलीय जांच की।
कैग की टीम सुबह 10 बजे ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उपरोक्त चार ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों को पत्रावली औ जाॅब कार्ड धारकों के साथ बुलाया गया और उनसे कार्यों के बारे में पूछताछ की गई। शाम पांच बजे तक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2024 तक हुए मनरेगा कार्यों से संबंधित पत्रावली की बारीकी से जांच की गई। कैग टीम ने बताया कि चार वर्ष में विकास खंड के समस्त गांव में मनरेगा के तहत हुए कार्यों की जांच की जा रही है। शुक्रवार को चार गांव के कार्यों की जांच हुई है। जांच में पत्रावली व मौके पर हुए कार्यों को देखा गया है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा ने बताया कि इलाहाबाद से आई कैग टीम द्वारा मनरेगा कार्यों का आडिट किया गया है। संवाद