फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनबढ़ों ने चालक की पिटाई कर बस को किया क्षतिग्रस्त, तहरीर पर केस दर्ज

Fri, 09 Sep 2022 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर इंटर कॉलेज के समीप बुधवार रात में सोनौली की तरफ से गोरखपुर जा रही बस को अज्ञात वाहन सवार ने रोक लिया। सवारियों से भरी बस में जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर चालक मसूद (40) व कुछ यात्रियों को मारा पीटा।
विज्ञापन
भैया फरेंदा के समीप क्षतिग्रस्त प्राइवेट बस - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर चलने वाली प्राइवेट ट्रवेल्स कंपनी की बस को मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त करते हुए चालक व एक यात्री को गंभीर रूप से पीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस परिचालक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर इंटर कॉलेज के समीप बुधवार रात में सोनौली की तरफ से गोरखपुर जा रही बस को अज्ञात वाहन सवार ने रोक लिया। सवारियों से भरी बस में जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर चालक मसूद (40) व कुछ यात्रियों को मारा पीटा। जिसके कारण चालक व कुछ अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि परिचालक जफर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें