फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्रीय भावना के अनुरूप

विज्ञापन
नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर बैठक करते प्राचार्य प्रोफेसर डीएन पांडेय। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्रीय भावना के अनुरूप
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर दिग्विजय नाथ पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्रीय भावना के अनुरूप है।
भूगोल विभाग के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, डॉ. प्रशांत पांडेय, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति आने में 34 वर्ष लग गए। आज की आवश्यकता के अनुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति भविष्योन्मुखी है। संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर छट्ठू यादव ने आर्थिक पक्ष एवं शिक्षकों के अध्ययन अध्यापन की कठिनाइयों से अवगत कराया। समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सोनकर ने संरचनात्मक उपलब्धता की कठिनाई से पठन-पाठन में आ रही समस्याओं को जोड़कर शिक्षकों के सामने आ रही चुनौतियों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य नियंता राहुल सिंह, डॉ. पीयूष जायसवाल, डॉ. केआर यादव, डॉ. प्रेम प्रकाश मिश्र, अनिल कुमार सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. ज्योत्सना पांडेय, गणेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें