फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसकर दिनदहाड़े चोरी

Mon, 23 Dec 2024 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। नगर के मीराबाई नगर वार्ड अल्कापुरम में सोमवार को दिनदहाड़े एक घर में घुसकर चोर ज्वेलरी उड़ा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मीराबाई नगर वार्ड के अल्कापुरम् मोहल्ला निवासी विनोद उर्फ कल्लू सोनी अपने भांजे गोलू सोनी के साथ मकान में रहते हैं। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे घर में ताला दोनों काम पर चले गए। दोपहर में करीब 12 बजे विनोद खाना खाने पहुंचे तो घर का हालत देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। घर के छत पर बने कमरे के दरवाजे के निचले हिस्से को तोड़कर घर में घुसकर चोर अलमारी में रखी ज्वेलरी लेकर चंपत हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। बगल के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से भी मदद ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें