फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सास ने दामाद पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का लगाया आरोप

Mon, 23 Dec 2024 05:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। सास-बहू के झगड़े तो अक्सर सुनने को मिल जाते हैं, लेकिन दामाद और सास का झगड़ा कभी-कभी ही सुर्खियों में रहता है। ऐसा ही एक मामला श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिला। जहां एक महिला ने अपने दामाद के खिलाफ ही थाने में केस दर्ज करवाया है। उसने दामाद पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लंगड़ी टोला निवासी सुमन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी बासपार कोठी टोला पिपरा निवासी मनीष के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दामाद अक्सर गालियां देता रहता है। अब तेजाब फेंककर जलाने व जान से मारने की धमकी देने लगा है। उसकी धमकी ने जीना दुश्वार कर दिया है। हमेशा यह डर बना रहता है कि कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच करने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें