फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विश्व बंधुत्व का पोषक है बौद्ध धर्म’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘विश्व बंधुत्व का पोषक है बौद्ध धर्म’
विज्ञापन

बुद्ध के ननिहाल देवदह में बौद्ध भिक्षुओं का सम्मेलन आयोजित
लक्ष्मीपुर(महराजगंज)। बनर्सिहा कला स्थित गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह के प्राचीन टीले पर बौद्ध भिक्षुओं का एक दिवसीय बौद्ध सम्मेलन बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कुशीनगर के अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर ने कहा कि बौद्ध धर्म सामाजिक समरसता और विश्व बंधुत्व का पोषक है।
उन्होंने कहा कि दुनिया को युद्ध नहीं अब बुद्ध की जरूरत है। देवदह के टीले बुद्धम शरम गच्छामि के उद्घोष से गूंज उठा। बौद्ध धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। गौतम बुद्ध ने कहा था जीवन से दुख का लोप करने के लिए लोभ का लोप करना होगा। सारे कष्ट का कारण लोभ है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम महराजगंज के अध्यक्ष जगदीश गुप्त ने कहा कि महराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने पहल कर तीन करोड़ 55 लाख रुपये गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह के विकास के लिए शासन से स्वीकृति कराया है। जल्द ही यहां का विकास शुरू हो जाएगा। इससे विश्व पटल पर जनपद का नाम होगा। विदेशी पर्यटकों के आगमन से स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर एचएल कुशवाहा ने कहा कि देवदह को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की कार्ययोजना सरकार के निर्देश पर तैयार हो गई है। जल्द ही देवदह संपर्क मार्ग से जुड़ जाएगा।
कुशीनगर के समाजसेवी डीपी बौद्ध ने कहा कि बौद्ध धर्म जाति विहीन समाज की स्थापना करता है। देवदह की भूमि पवित्र स्थल है। इसका विकास अति आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन देवदह बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने किया। इस दौरान धम्मपाल, महिपाल, आनंद, संघमित्रा, गोरख प्रसाद सिद्धार्थ, डीपी बौद्ध, डॉ शिवांग सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सिंह, रामानुज मौर्य, सुग्रीव बौद्ध, आरके गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
बौद्ध सम्मेलन में स्वस्थ्य शिविर आयोजित
बौद्ध शिविर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम महराजगंज के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वस्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर भी लगाया गया। डॉ प्रिंस श्रीवास्तव, डॉ आशीष , राहुल गुप्ता, राजनाथ भारती, गोलू उपाध्याय, विजय मद्धेशिया, सन्तोष जायसवाल आदि ने मरीजों का ईलाज किया। जिसमें करीब 700 लोंगो की स्वास्थ्य जांच किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें