फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक भाईचारे के लिए बसपा की सरकार जरूरी : भीम राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक भाईचारे के लिए बसपा की सरकार जरूरी : भीम राजभर
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में सामाजिक भाईचारा बिगाड़ दिया है। प्रदेश मेें सामाजिक भाईचारा की स्थापना और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बसपा की सरकार जरूरी है। ये बातें बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने बुधवार को नगर में बसपा के विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि हमें संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और बसपा संस्थापक कांशीराम की परिकल्पना के अनुरूप शासन व्यवस्था स्थापित करनी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी सुरेश कुमार गौतम ने की। उन्होंने कहा कि कानून के राज की स्थापना के लिए बसपा सरकार जरूरी है। सेक्टर प्रभारी गोरखपुर घनश्याम दास ने कहा कि सामाजिक लोकतंत्र की स्थापना और समता मूलक समाज के निर्माण के लिए बसपा ही एक मात्र विकल्प है। संचालन जिला महासचिव तबारक हुसेन ने किया। सुरेश चंद्र भारती, त्रिलोकी, श्रवण पटेल, जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस दौरान सोनू गौतम ,भीमचंद गौतम, सदानंद भारती, धर्मेंद्र राव, बालमुकुंद राजभर, अंबरीश लल्लन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, रामचंद्र गौतम, अशोक निषाद, अखिलेश वर्मा, गोविंद कसौधन ,देवा राजभर, संदीप राजभर, गणेश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें