ठूठीबारी। व्यापारी से छह लाख की रंगदारी की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गठित एसओजी व स्वाट टीम सर्विलांस की मदद से शुक्रवार देर रात छह आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को मामले का खुलासा कर दिया। ठूठीबारी टीचर कॉलोनी निवासी सोनू निगम कोयले का व्यवसाय करते हैं। उनके मोबाइल पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक फोन आया।
फोन करने वाला युवक छह लाख की रंगदारी की बात कह व्यापारी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। वहीं व्यापारी से कहां की अकेले पड़ियाताल मंदिर पर आ जाओ इसकी जानकारी किसी को मत देना। नहीं तो जान से मार देंगे।
सीओ निचलौल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ठूठीबारी शांतिनगर मरचहवां रोड़ निवासी आशीष निगम ऊर्फ मोनू निगम, ग्राम रामनगर निवासी आकाश चौधरी, ग्राम किसुनपुर निवासी विशाल चौधरी व बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलापुर निवासी राजकुमार चौहान, जयहिंद साहनी, अजय साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।