नौतनवा। जनपद बनारस निवासी लाले शाह अपने छोटे भाई पर नौतनवा कस्बा स्थित घर बेचने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को अपनी मां शांति देवी एवं बड़े भाई गणेश कुमार के साथ तहसील में ही धरने पर बैठ गए। लाले का कहना है भाई ने फर्जीवाड़ा कर नौतनवा का एक घर बेच दिया है। जानकारी होने के बाद से ही कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
वहीं धरने की सूचना के बाद दूसरे पक्ष से राजन शाह ने भी एसडीएम को पत्र देने के साथ मुख्यमंत्री को भी पत्र भेज अपने भाइयों पर बनारस स्थित घर में मिलने वाले उनके हिस्से को हड़पने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नौतनवा स्थित मकान उनके नाना के नाम से था। उन्होंने ही जरिए वसीयत उक्त मकान मेरे नाम पर किया था। अब भाइयों ने अनावश्यक विवाद खड़ा किया है। पीड़ित ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।