फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण सम्मेलन में राजनीतिक भागीदारी पर दिया गया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण सम्मेलन में राजनीतिक भागीदारी पर दिया गया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कस्बे के एक निजी मैरिज हाउस में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें सभी को संगठित करने के साथ ही राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया गया। सम्मेलन में तय किया गया की ब्राह्मण समाज को राजनीतिक सहभागिता देने के लिए राजनीतिक दलों पर दबाव बनाया जाएगा।
मुख्य अतिथि ओंकार त्रिपाठी ने सभी को एकजुट होने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण एकता मंच का गठन जल्दी किया जाएगा। जिसमें ऊर्जावान लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यासागर दुबे ने कहा कि ब्राम्हण को छला गया है। प्रारंभ में ब्राह्मणों को जो सम्मान राजनीतिक पार्टियां देती थीं वह नहीं दे पा रही है। राधेश्याम पांडेय ने कहा कि अपने स्वाभिमान, सम्मान की रक्षा के लिए एक होना बहुत जरूरी है। अवध किशोर त्रिपाठी ने कहा कि सभी ब्राह्मणों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ना होगा। ब्राह्मण संवर्ग के उत्थान के लिए कुछ रचनात्मक कार्य भी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे युवा समाजसेवी दिलीप कुमार शुक्ला ने कहा कि सभी ब्राह्मणों को इस बात की पहचान करनी होगी उनके सम्मान की रक्षा किस दल में होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शांतिशरण मिश्र ने की। पंडित आशुतोष त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार पांडे, आदित्य मणि, रितेश शांडिल्य, अपर्णा त्रिपाठी, शशि प्रकाश पांडे, अविनाश मिश्र, अवधेश पांडे, कुलदीप त्रिपाठी, सचिन तिवारी, प्रदुमन दुबे, शत्रुघ्न चौबे, सज्जन त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, कुलदीप पांडे, प्रवीण कुमार चौबे, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, रविंद्र पांडे, करण तिवारी, राधारमण पांडे, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी आदि ने अपने विचारों को व्यक्त किया। इस अवसर पर दिलीप कुमार शुक्ल द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित सभी ब्राह्मणों को अंग वस्त्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें