फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज महोत्सव को यादगार बनाने के लिए मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख उत्पादों का स्टॉल महोत्सव में लगवाने का निर्देश दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में शनिवार को महराजगंज महोत्सव के आयोजन के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने उन्होंने निर्देशित किया प्रमुख कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं से संबंधित समितियों के नोडल अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने शिल्पग्राम के लिए उपायुक्त उद्योग को विभिन्न जनपदों के साथ अलग–अलग राज्यों से भी संपर्क कर वहां के प्रमुख उत्पादों का स्टॉल महोत्सव में लगवाने का निर्देश दिया। ओडीओपी स्टालों के लिए संबंधित जिलों से संपर्क कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने महोत्सव में रोटरी क्लब के साथ समन्वय कर टीबी पोषण किट का वितरण और रक्तदान शिविर आयोजित करवाने का निर्देश दिया। महिला सुरक्षा/मिशन शक्ति और दिव्यांगों पर आधारित कार्यक्रम के लिए भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष महोत्सव में खेलों को भी प्रोत्साहित करें और इसके लिए तीनों दिन क्रमशः मैराथन, कुश्ती और क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का निर्देश दिया। साइंस प्रदर्शनी और रंगोली को अलग अलग थीम पर आयोजित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि महराजगंज महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रुप से आयोजित करने के लिए सभी लोग जुट जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एएसडीएम मदन मोहन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें