फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कृष्ण जन्माष्टमी के डोल विसर्जन के दौरान पोखरी में डूबा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में मंदिर के पास पोखरी में नहाने गए थे बच्चे, गहरे पानी में चला गया था अरशद उर्फ गोलू
विज्ञापन

निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा बहरौली में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी के डोल विसर्जन के दौरान पोखरी में नहाते समय 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। बारिश के कारण पोखरी लबालब भरी थी।
जानकारी के अनुसार, बहरौली गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ डोल विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बारिश में भीगे करीब सात-आठ बच्चे मंदिर के पास स्थित पोखरी में नहाने लगे। इनमें ताहिर अली का पुत्र अरशद उर्फ गोलू (12) भी शामिल था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन

साथ नहा रहे बच्चों ने जब आसपास अरशद को नहीं देखा तो उसकी तलाश की। किसी बच्चे ने उसके घर पहुंचने की बात कही तो किसी ने पोखरी में डूबने की जानकारी दी। जब घरवालों को पता चला कि अरशद अभी घर नहीं पहुंचा है तो ग्रामीणों ने पोखरी में उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद गहरे पानी से बालक को बाहर निकाला गया।
ग्रामीण निजी वाहन से उसे सीएचसी निचलौल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की। इसी दौरान मृतक के दादा अकबर अली पुत्र छेदी ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने परिजन से लिखित प्रार्थना पत्र लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराए बिना परिजन को सौंप दिया।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पोखरी में नहाने लगे थे बच्चे
ग्रामीणों के अनुसार अरशद शनिवार को निचलौल के एक निजी स्कूल में पढ़ने गया था। शिक्षक दिवस के कार्यक्रम के बाद वह समय से पहले घर पहुंच गया। इसके बाद गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना और डोल विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुआ। इसी दौरान बारिश में भीगे बच्चे मंदिर के पास स्थित पोखरी में नहाने लगे और हादसा हो गया। अरशद के पिता ताहिर अली रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर वह बदहवास हो गए। अरशद दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई अनस है। घटना के समय उसकी मां और छोटा भाई घर पर ही थे।
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए तैयार कराया जा रहा था। मृतक के दादा अकबर अली ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें