फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दोपहर और शाम को हुई बारिश के बाद खुशगवार हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
32 अधिकतम तो 27 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

महराजगंज। शनिवार को दोपहर में छाए बादलों ने अच्छी बारिश की जिससे शाम तक मौसम खुशगवार बना रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सितंबर महीने में मौसम हर रोज नये रूप में दिख रहा है। अब तक सुबह से शाम तक तल्ख धूप और देर शाम बारिश हो रही थी। शनिवार की सुबह भी धूप के साथ ही हुई लेकिन 10 बजे के बाद शुरू बादलों की आवाजाही के बाद दोपहर लगभग 12 बजे दृश्यता कम हो गई लगभग आधा घंटा तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद आसमान साफ हुआ। दिन डूबने के बाद भी 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई। दिन में दो बार हुई बारिश से मौसम खुशगवार रहा और लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिला रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में अभी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
मानसून निम्न दबाव क्षेत्र से प्रभावित है। ऐसे में बारिश की संभावना पूर्वी यूपी में अभी बनी हुई है। आज भी बारिश की संभावना है।
- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें