आफरीन बुधवार साम खेलते समय घर से लापता हो गई थी। रात लगभग 8:00 बजे आफरीन घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन देर रात उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। लापता होने के बाद से ही परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग पांच बजे उसका शव पोखरे मे उतराया मिला।
परिजनों ने आशंका जताई कि बालिका खेलते समय नहाने के लिए पोखरे मे उतरी और गहरे पानी में चली गई जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इस पोखरे में अक्सर बच्चे खेलते और नहाते
है। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।