फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह चटख धूप ने किया परेशान दोपहर बाद झमाझम बारिश ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम रहा 26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

महराजगंज। पिछले सप्ताह से तपिश भरी गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर खुशनुमा रही। दिन की शुरुआत तो तल्ख धूप के साथ हुई लेकिन दोपहर बाद छाए बादलों ने दो बजे से झमाझम बारिश की। बारिश व हवाओं के चलते लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन बारिश के आसार हैं।
बीते शनिवार से लगातार मौसम तपिश भरा रहा। सोमवार से बुधवार तक चटख धूप ने लोगों को काफी परेशान किया। मानों मई जून की गर्मी शुरू हो गई हो। अधिकतम तापमान भी 36 डिग्री से अधिक महसूस किया गया। बृहस्पतिवार को दिन तो तल्ख धूप से हुई लेकिन दोपहर बाद काले बादलों ने अचानक घेराबंदी शुरू करते हुए ठंडी हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत दी।
विज्ञापन

दो बजे के बाद बारिश का क्रम शुरू हुआ तो शाम तक हल्की बारिश का दौर बना रहा। दिन डूबने के बाद भी बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मानसूनी अवदाब की स्थिति में मानसून द्रोड़ी होकर पूर्वांचल में बारिश कर रहा है। तराई में यह क्रम दो दिन तक बना रहेगा। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट की होगी।
अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें