फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कराने की बात कहकर युवक की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा कराने की बात कहकर युवक की हत्या का आरोप
विज्ञापन

- युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के छपिया निवासी रामचंद्र यादव ने बहु और एक अन्य व्यक्ति पर बेटे को दवा कराने के लिए ले जाने की नाम रास्ते में हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने निचलौल पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित रामचन्द्र यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उनके दो बेटे हैं। करीब 20 वर्ष पहले बड़े बेटे राजकुमार की शादी कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से बेटा राजकुमार सऊदी अरब चला गया। हर महीने पत्नी के बैंक खाते में रकम भेजता रहता था। जिस रकम से बेटे की पत्नी निचलौल शहर में जमीन की खरीदारी कर आवास बनवा ली। उसके बाद बेटे की पत्नी बच्चों के साथ वही रहने लगे। इसी बीच बेटा 23 मई को विदेश से लौट अपनी पत्नी के पास निचलौल आया हुआ था। जहां पर 23 जुलाई को बेटे की पत्नी एक अन्य व्यक्ति के साथ बेटे को दवा कराने के बहाने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हत्या कर दी। उसके बाद बेटे की मौत की साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रास्ते में जला दी। वहीं मृतक युवक की पत्नी ने कहा कि पति की तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। जिन्हें इलाज के लिए बनारस के एक अस्पताल में भर्ती कराने जा रही थी। इसी बीच आजमगढ़ के कुछ दूर आगे पति की मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है संबंधित मामले में जानकारी लेकर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें