फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आगमन आज, अंतिम चरण में तैयारियां

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी पूरी तत्परता से जुटे
विज्ञापन


महाराजगंज। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जनपद में प्रथम आगमन मंगलवार को होगा। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।



सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण टीम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला महामंत्री बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे। टीम ने मंच, पंडाल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा इंतजामों का गहन जायजा लिया। सभी नेताओं ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और भव्य हो ताकि कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि पंकज चौधरी का जनपद में पहला आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और गौरव का विषय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया। विधायक ने बताया कि स्वागत की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी कर ली जाएंगी। पार्टी का हर कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी निष्ठा से लगा हुआ है। निरीक्षण के बाद संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि तैयारियां सही दिशा में हैं और कार्यक्रम निश्चित रूप से ऐतिहासिक साबित होगा। इस अवसर पर मानवेंद्र सिंह, राकेश अग्रहरी, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें