फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय एक किशोरी ने बीते 18 दिसंबर को घर में छत की कुंडी में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदवार निवासी अमन (19) पुत्र संजय उर्फ रनकू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही युवक फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि आत्महत्या को उकसाने के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें