फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिविर में 23 ग्रामीणों के 81 पशुओं का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खनुआ क्षेत्र के गांव खनुआ में कार्यवाहक कमांडेंट बिप्लव दौलगऊ के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत बुधवार को निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 23 ग्रामीणों के 81 पशुओं का उपचार हुआ।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. चंदन तालुकदार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी क्षेत्रीय मुख्यालय एसएसबी, गोरखपुर द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण गलघोंटू, खुरपक्का, छपिया, थनैली जैसे विभिन्न रोगों की जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। बिप्लव दौलगऊ ने ग्रामीणों से कहा कि सशस्त्र सीमा बल के लिए सरहद की सुरक्षा जितनी सर्वोपरि है, सीमावर्ती नागरिकों की सेवा और उनका कल्याण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। हम केवल सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि जन-जन के साथी और रक्षक भी हैं। इस अवसर पर निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर, ग्राम प्रधान खनुआ आशा देवी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें