फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में बाइक सवार बेटे की मौत, मां और भतीजा गंभीर

Tue, 19 Nov 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर पटरी सड़क स्थित टोंगरी पुल के पास सोमवार शाम करीब पांच बजे कार की चपेट में एक बाइक आ गई। इस दौरान बाइक सवार मां, बेटा और मासूम भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि, मां और भतीजे की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मेघौली खुर्द गांव निवासी अमरजीत (30) बाइक से अमहवा गांव गए थे। वह अमरजीत बाइक से मां परमावती देवी (60) और भतीजे ऋषभ (3) को लेकर वापस घर लौट रहे थे। अभी वह लोग झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग स्थित टोंगरी पुल के पास पहुंचे थे। इस बीच उनकी बाइक एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। इस दौरान बाइक सवार अमरजीत और उनकी मां परमावती देवी और मासूम भतीजा ऋषभ घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, हादसे के कुछ देर बाद बाइक चालक अमरजीत की मौत हो गई। मृत अमरजीत का एक बेटा और एक बिटिया है। घटना के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि मृत अमरजीत छह माह पहले सऊदी अरब से कमाकर घर लौटा था। उसके बाद से वह विदेश नहीं गए। घर पर ही छोटी सी दवा की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज परिजनों की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें