फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया-महराजगंज मार्ग पर शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामपुर मीर निवासी कृष्णा खरवार (30) पुत्र नरेश सिंदुरिया से बाजार कर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह शीतलापुर के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी और सरकारी एंबुलेंस को बुलाया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें