मिठौरा/सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरिया स्थित बाल्मीकि नगर माइनर पुल से गिरने से 38 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पश्चिमी चंपरण बिहार के ग्राम सभा नौतनवा थाना सेमरा निवासी देव नारायण दत्त (38) जो बाइक से शुक्रवार की रात को कस्मरिया स्थित राइस मिल पर कार्य करने के लिए जा रहा था। वह ग्राम सभा खजुरिया स्थित बाल्मीकि नगर माइनर के रेलिंग विहीन पुल के नीचे गिर गया। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी पहचान देव नारायण दत्त निवासी पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में की। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सिंदुरिया अखिलेश वर्मा ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की है।