फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्क्रैप के साथ पकड़ा गया आरोपी, कस्टम को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के जवानों ने गश्त के दौरान पिकअप पर लदे स्कैप के साथ आरोपी को पकड़ लिया। भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 520 के पास से आरोपी को पकड़ कर कस्टम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि डंडा हेड के जवान प्रतिदिन की तरह गश्त पर निकले थे। अभी भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 520 के पास पहुंचे ही थे की मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल से शेख फरेंदा गांव के रास्ते पिकअप से स्क्रैप आ रहा है। मौके पर जाकर देखा गया तो पिकअप आता दिखाई दिया रोककर तलाशी ली गई तो स्क्रैप बरामद हुआ। पिकअप चालक ने पूछताछ में अपना नाम विजय कुमार निवासी सुकरौली उर्फ अरघा थाना सोनौली बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें