ठूठीबारी। इंडो नेपाल बार्डर पर चेकिंग के दौरान ऑब्जर्वर पोस्ट के समीप एसएसबी व कस्टम की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। शनिवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर टीम ने कस्बे के मरचहवां बागीचे पर सघन चेकिंग के दौरान भारतीय नंबर की मोटरसाइकिल से जा रहे एक युवक के पास से साढ़े तीन लाख रुपये की नेपाली मुद्रा बरामद किया है। टीम ने पकड़े गए मुद्रा के बाबत कागजात मांगने पर वह कोई वैध पेपर न दिखा सका। पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान संदीप कुमार निवासी बक्सीपुर नवलपरासी नेपाल के रूप में हुई, जिसे ठूठीबारी कस्टम को सपुर्द कर दिया गया है।
ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज जय प्रकाश के अनुसार, कस्बे के मरचहवा बगीचे के पास चेकिंग की जा रही थी कि उसी दौरान एक मोटर साइकिल से एक युवक आते दिखाई दिया संदेह होने पर रोककर मोटर साइकिल की तलाशी ली गई तो डिग्गी में रखा साढ़े तीन लाख नेपाली रुपये बरामद हुआ।