कुआडारी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरस्कार के साथ खिलाड़ी।
बृजमनगंज। क्षेत्र के ग्राम कुआडारी में चल रहे रात्रि क्रिकेट मैच के विजेता टीम का सोमवार की देर रात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भेड़ियापार ने जीता।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भेड़ियापार और एमआई किंग की टीम के बीच हुई। जिसमें भेड़ियापार की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई किंग की टीम 31 रन पर आलआउट हो गई। विजेता टीम भेड़ियापार ने ट्राफी पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच और सीरीज भेड़ियापार के खिलाड़ी अखिलेंद्र यादव रहे।
समाजसेवी युवा नेता शशिभूषण ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपार प्रतिभाएं हैं। जिन्हे निखारने की जरूरत हैं। इस दौरान आशीष मद्धेशिया, शेखर यादव, नदीम असफाक, नूर मोहम्मद, पावन, मनोज यादव मौजूद रहे।