फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा केशवदास ने शमशेर को शिकस्त दी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

ठूठीबारी (महराजगंज)। लक्ष्मीपुर खुर्द प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में एसबीआई बीसी ग्रुप के तत्वावधान में तीन दिवसीय भारत- नेपाल मैत्री वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर में किया गया। मुख्य अतिथि नेपाल नवलपरासी जिले के सरावल गांव पालिका मेयर राधेश्याम चौधरी फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के प्रधान हयात अली रहे। उद्घाटन मैच भुजहवा नेपाल व जखीरा भारत के बीच खेला गया जिसमें भुजहवां नेपाल की टीम ने जखीरा को पहले सेट में 25-15 व दूसरे सेट में 25-21 से सीधी जीत दर्ज कर टुर्नामेंट का शानदार आगाज किया। इस दौरान एसबीआई बीसी ग्रुप के आयोजक त्रिपुरारी यादव, विपिन कुमार, हीरालाल गुप्ता, रामप्रवेश, सुनील रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पहलवान बाबा केशवदास ने पंजाब के शमशेर को दी शिकस्त
चौक बाजार (महराजगंज)। कस्बे में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में चौथे दिन शुक्रवार को सात राउंड कुश्ती हुई। सबसे रोमांचक कुश्ती अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय पहलवान बाबा केशवदास और पंजाब के शमशेर के बीच रोचक मुकाबला हुआ। जिसमें बाबा केशवदास ने शमशेर को शिकस्त दी। महराजगंज सेमरा के मोनू व मध्यप्रदेश के सोनू के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसमें मोनू ने जीत दर्ज की। मिठौरा विकास खंड के ग्रामसभा बसवार के बलवंत और बिहार पटना के पंकज के बीच चले कुश्ती में बलवंत ने पंकज को हराया। हरिद्वार के रिजवान व हरियाणा के मुन्ना पहलवान को आसमान दिखाया। महराजगंज मुजरी के डीएन ने उत्तराखंड के सुरेंद्र पहलवान को पटखनी दी। आखिरी दंगल में नेपाल काठमांडू के देवा थापा व बंगाल के सोनू के बीच हुआ। रोमांचक खेल मे देवा थापा ने जीत दर्ज की। इस दौरान अनिल मद्धेशिया, दयानंद वर्मा, घनश्याम वर्मा, रामकपाल शर्मा, इंद्रजीत जायसवाल, रमेश यादव आदि मौजूद रहे। पटखनी मिलते ही दर्शको की दहाड़ से स्पर्धा स्थल गूंजते रहे। प्रतियोगिता में राजकिशोर जायसवाल उर्फ मामा जायसवाल ने कुश्ती का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें