फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीईओ ने विद्यालय में छात्रों को पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के बीआरसी परिसर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बीईओ कसया अचानक पहुंच गए। कई कक्षाओं में बीईओ ने स्वयं छात्रों को पढ़ाया। मौजूद शिक्षकों को शासन के अनुरूप बेहतर शिक्षा ग्रहण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कसया के नवागत बीईओ विजयपाल नरायण त्रिपाठी ने बीआरसी में चार्ज लेने के बाद परिसर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंच गए। जहां विद्यालय के कई कक्षाओं में छात्रों से शिक्षा की गुणवत्ता को परखा और छात्रों को खुद पढ़ाया। छात्र अपने बीच बीईओ को पाकर काफी खुश हुए। उन्होंने ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि शासन के मंशा के अनुरुप सभी शिक्षक छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें। इसके बाद विद्यालय में एमडीएम, साफ सफाई सहित अन्य जानकारी ली। अंत में यहां छात्रों के गुणवत्ता स्तर को बेहतर बताते हुए प्रधानाध्यापक को सराहा। इस दौरान शिक्षक दुर्गेश सिंह, नीतू विश्वकर्मा, रश्मि सिंह तोमर,संगीत, वंदना आदि मौजूद रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें