फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करें : बीईओ

विज्ञापन
सदर बीआरसी में बैठक में उपस्थित शिक्षक।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नामांकन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करें : बीईओ
विज्ञापन

- सदर बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक नामांकन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कराना सुनिश्चित करें। सभी प्रयास करें कि ग्रीष्मकालीन छुट्टी होने से पूर्व ही विद्यालयों के नामांकन का लक्ष्य पूरा हो जाए। जिससे प्रदेश स्तर पर जिले को उपलब्धि प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

ये बातें खंड शिक्षा अधिकारी सदर चंद्रभूषण पांडेय ने मंगलवार को सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित प्रधानाध्यापकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रवेश कराने के साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया जाए। विद्यालयों में प्रेरणा तालिका, प्रेरणा सूची आदि को बनाते हुए प्रभावी ढंग से शिक्षण कार्य कराया जाए। शिक्षण संबंधी गतिविधियों को रजिस्टर पर दर्ज करते हुए उसका मूल्यांकन भी किया जाए। शिक्षक विद्यार्थियों के स्तर को जांचते हुए उसके मुताबिक शिक्षण गतिविधियों को कराएं, जिससे कमजोर विद्यार्थियों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। मध्याह्न भोजन को भी मेन्यू के मुताबिक बनवाया जाए। विद्यार्थियों को फल व दूध भी मानक के मुताबिक उपलब्ध कराने का कार्य किया जाए। विद्यालय पर गतिविधियों को संचालित करने में प्रधानाध्यापकों की अहम भूमिका है, ऐसे में सभी प्रधानाध्यापक पूरे मनोयोग से कार्य करना सुनिश्चित करें। इस दौरान बैजनाथ सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, किरन त्रिपाठी, शशिबाला पटेल, गीता शर्मा, जयशंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें