फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को भारतीय रेल का आधुनिकीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल रहे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए वर्चुअल शिलान्यास के लाइव प्रसारण को लोगों ने देखा।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय रेल के आधुनिकीकरण के लिए 85 हजार करोड़ रुपये के रेल परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया है। रेल के आधुनिकीकरण के लिए सरकार द्वारा बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों के साथ देश की जनता को अधिक लाभ मिलेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल ने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में विकास करने मे जुटी हुई हैं। बिजली,सड़क, एक्सप्रेस वे सहित तमाम योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे है। कार्यक्रम को डीसीएम अनुज कुमार सिंह, डीसीआई जितेंद्र कुमार, मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रवीण चौधरी, शैलेश पांडेय,रामनरायन शुक्ला, ऋषि चौरसिया, नवल सर्राफ, विशाल वर्मा व सुरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।