अन्नोत्सव में मुफ्त अनाज पाकर गदगद हुए लाभार्थी
महराजगंज। जिले के सस्ते राशन की दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अन्नोत्सव मनाया गया। इसके लिए राशन की दुकानों को सजाया गया था।
शहर के आंबेडकर नगर मोहल्ले में कोटेदार दामोदर सिंह की दुकान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी रहे। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, डीएम डॉ. उज्ज्वल और एसपी प्रदीप गुप्ता समेत अन्य लोगों ने दोपहर 1 बजे से टीवी पर प्रधानमंत्री का संबोधन को सुना। इसके बाद 30 चयनित लोगों को विधायक सदर, मंडलायुक्त, डीएम और नगर पालिका क अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने राशन बैग में अन्न वितरण किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से संबंधित फोल्डर और लिफाफे भी दिए गए। इस दौरान एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, एसडीएम सदर साईं तेजा सीलम, डीएसओ एपी सिंह आदि मौजूद रहे। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार आनंदनगर में दुर्गा मंदिर परिसर अन्न वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश जायसवाल के साथ ईओ अवध प्रकाश सिंह ने पात्रों को अन्न का वितरण किया। नोडल अधिकारी नवीन कुमार नायक, सभासद संजय जायसवाल, महेश लोहिया, राजकुमार, मनोज जायसवाल, अशोक आदि मौजूद रहे। उदितपुर ग्राम पंचायत में जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी व ग्राम प्रधान नीरज जायसवाल ने गांव के गरीबों में अनाज का वितरण किया। मथुरानगर में वन टांगिया गांव भारीवैसी नर्सरी में ग्राम प्रधान सुनील चौरसिया ने अन्न वितरण किया।
भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत धर्मपुर में सुग्रीव प्रसाद जायसवाल, नोडल अधिकारी विश्वजीत ने अन्न वितरित किया। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार खानपुर के कोटेदार अनिरुद्ध उपाध्याय ने प्रत्येक पात्रों को 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल दिया। पकड़ियार विशुनपुर, मेदिनीपुर, खनपुर, भुवना, भुवनी चौमुखा, बेलवा तिवारी, नगर पंचायत घुघली में अन्न वितरित किया गया।
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार बभनौली बुजुर्ग में अब्दुल एन शाह, कुआंचाप में वीरेंद्र निषाद, सतगुर में मनोज कुमार, जर्दी में राजू सहानी, सुचितपुर में रामनिवास निषाद, मौलागंज में जितई प्रसाद, रजौड़ा कला में अमरजीत यादव ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुक्ल राशन का वितरण किया। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि रामहरख गुप्त एवं नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने सिंदुरिया के मंगलपुर टोले में 40 पात्रों को निशुल्क राशन वितरण किया। परतावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में प्रत्येक राशन कार्डधारक को पांच किलोग्राम प्रति व्यक्ति राशन दिया गया।
चिउटहा प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत बरवा कला में जिला पंचायत सदस्य शंकराचार्य पटेल एवं ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमसागर पटेल ने राशन वितरित किया। सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार नौनिया में नौतनवां के व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिह और गोरखा पूर्व सैनिक समिति के जिलाध्यक्ष मनोज राणा ने राशन की दुकानों को सजाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगे झोले में राशन दिया गया। धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कानापार में ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि योगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने नि:शुल्क राशन का वितरण किया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका के चेयरमैन गुड्डू खान कोटेदारों की दुकानों पर जाकर 50 लाभार्थियों में खाद्यान्न वितरित किया। नगर के 16 दुकानों पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री के संवाद का सीधा प्रसारण हुआ।
खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सदर ब्लॉक के ग्राम खुटहां में प्रधान त्रिलोकी नाथ पासवान, मुड़िला बाजार में प्रधान के प्रतिनिधि नित्यानंद यादव ने राशन का वितरण किया। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार सोनचिरैया, राज मंदिर, परसौना, खरहरवा, बभनी बुजुर्ग में निशुल्क राशन वितरण किया गया।