फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोपित को पीटकर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया में शनिवार को रात करीब 8 बजे एक युवती से छेड़खानी का आरोप में एक युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले आरोपित को कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक चौक थाना क्षेत्र का एक युवक ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी धुलाई का काम करता है। वह शनिवार की रात करीब 8 बजे गांव के बाहर एक युवती से छेड़खानी करने लगा। उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीण युवक को मारने पीटने लगे। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक का इलाज कराने के बाद थाने पर लेकर चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि युवक कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा था। युवती के रास्ते में आने जाने पर अश्लील हरकत कर रहा था जिससे युवती काफी परेशान थी। उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। युवक को एक बार समझाया-बुझाया भी गया था, लेकिन युवक अपने हरकत से बाज नहीं आ रहा था। रविवार दोपहर पुलिस ने युवक को चालान कर दिया। जबकि पिटाई करने वाले पक्ष से भी एक युवक को चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने दो लोगों को चलान करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें