निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव खंभागढ़ में बकरी चराने की बात पर कुछ लोगों ने गोलबंद होकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमलावरों ने बीच बचाव करने पहुंचे पति और देवरानी को भी पीट दिया। भीड़ जुटती देख जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खंभागढ़ निवासी ललिता चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह सितंबर को बकरी चराने की बात पर गांव के निवासी कुछ लोगों से कहासुनी हो रही थी। इसी बीच वह लोग आक्रोशित हो उठे। फिर उनके ऊपर हमला कर दिया। इसकी सूचना पाकर मौके पर बीच बचाव के लिए पहुंचे पति रामसमुझ और देवरानी पूजा तथा रितु को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शाहजहां, सवरु और सबरुननिशा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।