महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को समस्त थानों पर संवाद दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर थानों में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों ने पुलिसकर्मियों को उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए।
संबंधित थाना प्रभारियों ने समस्त पुलिस कर्मियों को त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। उन्होंने सभी कर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्पर रहने का आदेश दिया। पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त करने, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध करने और जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की हिदायत दी गई।
थाना प्रभारियों ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन करना हर पुलिस कर्मी की जिम्मेदारी है और इसमें कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों के आदेशों का अक्षरशः पालन करने की प्रतिबद्धता जताई।