फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आकाश इलेवन को हराकर बरहज ने ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

Sun, 22 Dec 2024 08:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय महात्मा गांधी इंटरमीडिएट काॅलेज के खेल मैदान में चल रहे एसपीएल-10 के फाइनल मैच में मनोज इलेवन बरहज ने आकाश इलेवन सिसवा को हराकर ट्राॅफी व बाइक पर कब्जा कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर आकाश इलेवन सिसवा ने मनोज इलेवन बरहज को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

बरहज के सलामी बल्लेबाज राहुल कोबरा ने 9 छक्के और तीन चौके के साथ शानदार 41 रन, रवि 41 और अंकित कल्कि के दो छक्के व एक चौके की मदद से 174 रन बनाकर आकाश इलेवन को जीतने के लिए 175 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आकाश इलेवन की टीम सचिन के तीन छक्के व छह चौके की मदद से 52 रन व सत्यम सिंह के 5 छक्के व 3 चौके की मदद से 56 रन बनाई।
पूरी टीम निर्धारित 10 ओवर में 160 रन ही बना पाई और बरहज की टीम ने 13 रनों से मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सिसवा इस्टेट शिवचरण उर्फ बिट्टू सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को बाइक उपहार स्वरूप दी गई। मैन ऑफ दी मैच अंकित कल्कि और मैन ऑफ द सीरीज शानदार प्रदर्शन के लिए सत्यम सिंह को दिया गया। इस दौरान आलोक सिंह, अमरेंद्र सिंह, नीरज तिवारी, सागर चौरसिया, सभासद जितेंद्र वर्मा, संचालक उमेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें