फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत की रखवाली करने गए व्यक्ति की संदिग्ध हालत में घायल

Sun, 29 Dec 2024 09:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी जंगल के किनारे खेतों की रखवाली करने गए रानीपुर टोला अवरहवा निवासी फौजदार संदिग्ध हालत में जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि वह जंगल किनारे फसलों को रखवाली करने गए थे। चर्चा के अनुसार, किसी वनकर्मी की चलाई गई गोली पैर में लगने से फौजदार घायल हुए हैं। उनको गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वन विभाग के साथ ही पुलिस भी घटना की पुष्टि नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर टोला अवरहवा निवासी पीड़ित शेषमन साहनी ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात उसके पिता फाैजदार जंगल के किनारे फसलों की रखवाली करने गए थे, लेकिन दूसरे दिन सुबह घर नहीं लौटे। अनहोनी की आशंका पर आसपास पूछताछ किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद पता चला कि शुक्रवार की रात वनकर्मियों की गोली से पिता घायल हो गए थे। इस घटना में उनके पैर में काफी चोट लगी है।
आरोप है कि वनकर्मी उन्हें पकड़ी रेंज ले गए। उनके साथ ही गांव के एक अन्य व्यक्ति को भी ले गए थे। सूचना पाकर जब पकड़ी रेंज कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि वहां पर उसके पिता वहां नहीं थे। वन कर्मियों ने बंदी गृह में गांव के जोखन को बंद किया था। जोखन से बात करने पर पता चला कि उसके पिता के पैर में गोली लगी है। इसके बाद उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं पुलिस को भी ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें