फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेजाब कांड के मुख्य आरोपी अनिल की बेल अर्जी खारिज

Thu, 07 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बीते 16 नवंबर को भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती पर तेजाब फेंकने वाले मुख्य आरोपी अनिल वर्मा की बेल अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार श्रीवास्तव ने खारिज कर दी है। मुख्य आरोपी के अधिवक्ताओं की ओर से बेल की अर्जी दी गई थी। पुलिस ने धारा 326 एक 120 बी के तहत मुल्जिम बनाया है। पहले सीजेएम ने बेल खारिज की थी।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बहस करते हुए कहा कि दिसंबर में पीड़िता की शादी होनी है। इसी रंजिश के चलते आरोपी अनिल कुमार वर्मा ने अपने साथी के साथ तेजाब फेंककर चेहरा खराब करने का प्रयास किया। अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार श्रीवास्तव ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य एवं सबूतों के आधार पर आरोपी अनिल कुमार वर्मा का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दी।
मामला यह है कि बीते 16 नंबर को भिटौली क्षेत्र के एक गांव में 23 साल की युवती पर अनिल वर्मा ने अपने एक सहयोगी के साथ तेजाब फेंकवा दिया था। युवती को गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। बाद में उसे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। आरोपी युवती की शादी तय होने से नाराज था। इस मामले में पुलिस ने 18 नवंबर की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। तेजाब हमले में घायल युवती और अनिल पिछले कुछ समय से एक दूसरे को जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें