फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखड़ गईं सड़क की गिट्टियां, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उखड़ गईं सड़क की गिट्टियां, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौक बाजार। स्थानीय नगर पंचायत में मुख्य मार्ग एक वर्ष से खराब है। सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। राहगीर अक्सर सड़क पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने कहा कि अधिकारियों से कई बार शिकायत की र्गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
चौक बाजार के ठेकी चौराहे से बरगदही बसंतनाथ होते हुए चैनपुर, बरईपट्टी, बरवा राजा, बागापार को जोड़ने वाली यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत तीन वर्ष पूर्व बनी थी, लेकिन निर्माण ठीक नहीं होने से दो साल में ही टूट गई। गिट्टियां उखड़ गईं। बरगदही बसंतनाथ निवासी आशीष पांडेय, राकेश पांडेय, जयराम, अनिल, रामसरन, सुरेशनाथ गिरी, भिखारी, कमलेश वर्मा, अजय का कहना है कि एक साल से सड़क टूटी हुई है। बिखरी हुई गिट्टियों पर पहिया फिसलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सचिन कुमार ने कहा कि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-----------------
रामनगर-किसुनपुर मार्ग बदहाल
ठूठीबारी। क्षेत्र के रामनगर से किसुनपुर तक की सड़क गड्ढ़ायुक्त हो चुकी है। इसकी लंबाई करीब साढ़े तीन किमी है। करीब दस साल पहले सड़क की मरम्मत हुई थी। सड़क पर गड्ढों के साथ गिट्टियां बिखरी हुई हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से ठूठीबारी के ग्रामीण क्षेत्र सडकहवा, धरमौली, रामनगर, किशुनपुर, डगरूपुर, लक्ष्मीपुर, खैरहवा जंगल, सिहाभार, खैराटी, पीपरडाढ़ा गांव के लोग आते-जाते हैं। ग्रामीण बबलू सिंह, संजय सहानी, लाली सिंह, दीनानाथ गुप्त, इंदर प्रसाद यादव, अरुण थापा, रामलखन यादव, जोखन साहनी, नंद प्रसाद यादव, विनोद चौधरी, रामा यादव ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें