फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जलेबी प्रतियोगिता में अयान, आहिल एवं आयुष ने मारी बाजी

Mon, 25 Dec 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग स्थित आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को कबड्डी, जलेबी प्रतियोगिता, बाल थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ एवं कुर्सी दौड़ के मुकाबले हुए। बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 8 की टीम ने कक्षा 6 की टीम को एवं बालक वर्ग में कक्षा 10 की टीम ने कक्षा 8 की टीम को हराकर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

जलेबी प्रतियोगिता में अयान शाह, आहिल एवं आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल थ्रो में सानिया, शमा परवीन, अनुराधा, साजिदा एवं अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दौड़ में सुगरून निशा, सानिया, मरियम, किशन, मेराज, हकीम एवं सहजान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में मनीषा, राबिया, सकीना एवं राजलक्ष्मी ने बाजी मारी। कुर्सी दौड़ में श्रेयांश, समीरा, पूजा, आदित्य, सबरून निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रामपुर बुजुर्ग के ग्राम प्रधान शैलेंद्र मद्धेशिया ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रबंधक कमालुद्दीन सिद्दीकी, अकरम सिद्दीकी, प्रधानाध्यापक तुफैल अहमद, किताबुल्लाह, शेषमणि त्रिपाठी, उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें