फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फुटबाल में गोरखपुर की पुरुष और सिवान की महिला टीम ने मारी बाजी

Mon, 25 Dec 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
महिला टीम गोल के लिये जद्दोजहद करते।
विज्ञापन
सिसवा बाजार। अटैक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रविवार को महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के ग्राउंड में खेला गया। पहले पुरुष मुकाबले में मॉर्डन क्लब गोरखपुर की टीम ने न्यू टाउन क्लब बेगूसराय, बिहार को पेनाल्टी शूट आउट में हराया। दूसरे मैच में मदर टेरेसा क्लब सिवान की महिला टीम ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पथरदेवा, देवरिया को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रयागराज में तैनात सिसवा विकास खंड की ग्राम सभा गेरमा निवासी स्टांप उप महानिरीक्षक सुरेश तिवारी ने किया। इसके बाद पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला न्यू टाउन स्पोर्टिंग क्लब बेगूसराय व मॉर्डन क्लब गोरखपुर के बीच 70 मिनट तक चला। जिसमें दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। बाद में पेनाल्टी शूट आउट में गोरखपुर की टीम ने बेगूसराय को 4-2 से पराजित किया।
दूसरा मुकाबला मदर टरेसा स्पोर्टिंग क्लब सिवान की महिला टीम व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पथरदेवा, देवरिया के बीच 50 मिनट तक चला। मैच के शुरुआती नौवें मिनट में सिवान की खिलाड़ी जर्सी नंबर 11 पूजा यादव ने मैदानी गोल मार कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद खेल के अंत तक गोल के लिए पथरदेवा की टीम के खिलाड़ी जूझती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच में निर्णायक बालिया के मकसूद अहमद व लाइनमैन की भूमिका प्रभात मिश्रा व लल्लन प्रसाद ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें