फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ईंधन बचाने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। रविवार की शाम भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर के नो-मेंस लैंड से लेकर रामजानकी चौक तक ईंधन बचत को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व भाजपा नेता प्रेम जायसवाल एवं सेवा भारती जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने किया।
विज्ञापन


रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को डीजल, पेट्रोल और गैस की बचत के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ईंधन की बढ़ती खपत और सीमित संसाधनों को देखते हुए सभी लोगों को ईंधन का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अनावश्यक ईंधन खर्च से बचने तथा ऊर्जा संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।
रैली में शामिल लोगों ने जागरूकता संदेशों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, हरेंद्र प्रसाद, जुगुल कन्नौजिया, राजू गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें