फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर रोड पर ऑटो पलटने से चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर रोड पर ऑटो पलटने से चार घायल
विज्ञापन

नौतनवां। थाना क्षेत्र के नहर रोड पर ग्राम बरवां भोज में शुक्रवार की देर शाम ऑटो पलट गया। उसमें सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों में से दो को गंभीर चोटें आईं। घायलों को पीएचसी नौतनवां में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के खैराटी निवासी सद्दाम हुसैन ने बताया कि वह नेपाल के परासी में अपनी ससुराल गए थे। शुक्रवार की शाम लौटने के दौरान वह नौतनवां के गांधी चौक से एक ऑटो रिजर्व कर खैराटी अपने घर जा रहे थे। बरवा भोज गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। इस घटना में सद्दाम हुसैन (30) एवं उनकी पुत्री साहिबा खातून (03) को गंभीर चोट आई, जबकि उनकी पत्नी रजिया खातून (26) तथा उनके बेटे खुशबुद्दीन (1) को भी मामूली चोटें आईं। डॉ. एमपी सोनकर ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाएं देकर घर भेज दिया गया। संवाद
पिकअप की चपेट में आने से दो लोग घायल
नौतनवां। थाना क्षेत्र के एनएच पर स्थित ग्राम चंडीथान के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप की चपेट से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका पीएचसी नौतनवां में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कस्बे के महेंद्र नगर वार्ड निवासी राज (22) एवं अशोक (40) बाइक से कोल्हुई की तरफ किसी काम से गए हुए थे। लौटते समय चंडीथान के पास पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। संपतिहा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने घायलों को अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें