फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑटो 20 फीट नीचे नहर में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। बुधवार शाम सवारी बिठाने के चक्कर में एक आटो 40 फिट नीचे रोहिन नदी में गिर गई। गनीमत इतनी रही कि ऑटो में कोई सवारी नहीं बैठी थी और आटो चालक भी सवारी बिठाने के चक्कर में नीचे उतरा था। नौतनवां थानाक्षेत्र के मिश्रवलिया नहर चौराहे के पास बुधवार की शाम महदेइया निवासी राजू अपने गांव लौट रहा था। इसबीच वह नहर चौराहे पर सवारी देखकर आटो को चालू हालत में ही खड़ी कर नीचे उतरा था, लेकिन आटो गेयर में ही ब्रेक दबा कर नीचे उतरा, लेकिन ब्रेक हटने के कारण आटो सीधे 40 फिट नीचे नहर की तरफ लुढ़क गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर सवारी आटो में होते तो बड़ी दुर्घटना तय थी। गनीमत की चालक भी नीचे उतर आया था। नहर से ऑटो निकालने में राजू को आसपास के लोगों के साथ घंटों मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर ऑटो किसी तरह नहर से बाहर आ सकी। नहर चौराहे के लोगों ने कहा कि बड़ा खतरा होते-होते एक तरह से बची अन्यथा सवार गंभीर हो जाते। एक तरह से चालक को भी ईश्वर ने सुरक्षित रखा क्योंकि वह उतर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें