फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोर को लाठी से पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर टोला शिकारगढ़ में आठ फरवरी विमला देवी के 12 वर्षीय पुत्र दिलीप गौतम को गालियों के साथ लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया गया। दिलीप गौतम नदी किनारे सार्वजनिक चारागाह भूमि पर कुछ अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान मिथिलेश यादव के साथ उसकी छोटी-मोटी तकरार और धक्का-मुक्की हो गई। इससे नाराज होकर कलमनाथ यादव दोपहर करीब दो बजे लाठी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दिलीप को जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हुए गालियां दीं और लाठी से जमकर पीटा। विमला देवी ने नौ फरवरी को थाना बरगदवा के प्रभारी को शिकायत दी और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें