फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बुआ काे महंगी गाड़ियों का शौक, भतीजा बना लुटेरा

Sun, 11 May 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। धर्मपुर में ज्वेलर्स की दुकान में लूट करने वाले आरोपियों में बुआ-भतीजा भी हैं। बुआ को महंगी गाड़ियों में घूमने के शौक ने भतीजे को लुटेरा बना दिया। भतीजा अपने नेटवर्क के जरिए पहले सर्राफा की दुकानों की रेकी करता था। पूरी स्थिति जानने के बाद ही लूट की घटना को अंजाम देते थे। धर्मपुर में लूट की घटना के दो दिन पहले दो आरोपी रेकी करने आए थे।
विज्ञापन

पुलिस की जांच के मुताबिक, लूट के आरोपी अरविंद यादव उर्फ बड़कू निवासी गायघाट खुर्द थाना रामगढ़ताल जिला गोरखपुर व माया देवी निवासी नकहा नंबर एक लोटस वैली मैरिज हाल के पीछे थाना चिलुआताल मिलकर योजना बनाते थे। माया, अरविंद की बुआ है। उसको महंगी गाड़ियों का शौक था। अरविंद ने पहले भी सर्राफा कारोबारियों के यहां लूट की घटना को अंजाम दिया था। माया लूटे गए सोना-चांदी को बेचने थी। वही लूट की रकम का बंटवारा करती थी। बुआ भी इधर-उधर घूमकर सर्राफा कारोबारियों के यहां रेकी करती थी। उसकी जानकारी मिलने के बाद अरविंद साथियों को लेकर पूरी जानकारी लेता था। पुलिस की पूताछ में पता चला की लूट की घटना के बाद नेपाल जाने की योजना थी। रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण यह पुलिस की जाल में फंस गए। करीब दो से तीन घंटे इधर-उधर घूमने के बाद गोरखपुर पहुंचे। इनकी पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस 200 फुटेज जांच की तो बदमाशों के बारे में पता चला। आरोपियों ने बताया कि लूट की घटना करने से पहले रास्ते आदि की पूरी जानकारी की जाती थी। घटना के बाद सभी अलग-अलग जाते थे। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ऐसा करते थे, लेकिन पुलिस के मजबूत नेटवर्क के चलते ये उसमें फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें